समाचार ब्यूरो
05/04/2022  :  17:53 HH:MM
पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली भर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, राजेन्द्र नगर से निकलने वाली शोभा यात्रा में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी होंगे शामिल
Total View  2393


प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस को प्रदेश भाजपा धूम-धाम से मनाने जा रही है जिसके लिए विशेष रुप से सामाजिक न्याय पखवाड़ा की तैयारी की गई है। कल स्थापना दिवस के अवसर पर राजेन्द्र नगर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे। आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि कल की शुरुआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे। साथ ही केंद्रीय कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा जिसके लिए दिल्ली के सभी बूथों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएगी जिससे लोग संबोधन सुन सके। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 50 हज़ार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें बड़े खिलाड़ी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस के जवान सहित आर्मी से रिटायर्ड ऑफिसर भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 से लेकर 13 अप्रैल तक यमुना सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री वित्तीय समावेश योजनाओं के अंतर्गत जिन गरीब एवं रेहड़ी-पटरी वालों को लोन एवं आर्थिक सहायता दी गई है, उनका भी एकदिवसीय सम्मेलन किया जाएगा। इसके साथ ही 18 अप्रैल को आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के लिए अपनी जानों की आहूति देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी या सेना में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, ऐसे वीर योद्धाओं के घरवालों से मिलकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर उनकी सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उन्हें पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए पंचमहातीर्थ एवं अनुसूचित जाति जनजाति योजना की जानकारी भी हर एक झुग्गी-झोपड़ियों, जे जे कलस्टर कॉलोनियों में दी जाएगी। आज हुए प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रभारी श्री हरीश खुराना प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री आदित्य झा उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1807542
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित