समाचार ब्यूरो
20/04/2022  :  11:41 HH:MM
बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर, शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
Total View  2354


बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस इस घटना के पीछे भूमि विवाद बता रही है। पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर पंचायत के भटवलिया गांव निवासी सरोज कुमार हर दिन की भांति स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षक पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। मृतक सरोज कुमार के भाई अधिवक्ता चितरंजन कुमार की भी अपराधियों ने पिछले साल हत्या कर दी थी। वहीं शिक्षक की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण शिक्षक को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी घटना को अंजाम देने आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7316345
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित