समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  17:51 HH:MM
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत साहित्य अकादेमी परिसर में वृक्षारोपण
Total View  2395


साहित्य अकादेमी द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े और ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर आज रवींद्र भवन परिसर में फलदार वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में साहित्य अकादेमी के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम, नींबू, अमरूद, कटहल, आडू एवं पीपल आदि के अनेक पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर साहित्य अकादेमी के सचिव ने कहा कि साहित्य अकादेमी का पूरा प्रयास रहता है कि उसका परिसर औषधि एवं फलदार वृक्षों से हरा-भरा रहे। आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। इससे जहाँ पर्यावरण शुद्ध होगा वहीं परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी और हम आने वाली पीढ़ी को हरी-भरी दुनिया सौंप सकेंगे। अकादेमी के कर्मचारियों ने भी इन वृक्षों के बढ़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि साहित्य अकादेमी में 18 से 29 अप्रैल 2022 के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अभी तक स्वच्छता शपथ ग्रहण, परिसर से प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण, ‘पर्यावरण और साहित्य’ विषय पर परिसंवाद आदि का आयोजन किया जा चुका है। पखवाड़े के दौरान साहित्य अकादेमी के दिल्ली कार्यालय सहित अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु एवं चेन्नै कार्यालयों में भी स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें परिसंवाद, कार्यालय एवं परिसर की सफाई एवं वृक्षारोपण आदि शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4027646
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित