समाचार ब्यूरो
02/05/2022  :  18:02 HH:MM
उपाध्यक्ष – पालिका परिषद् ने कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता बनने पर सभी 31 कर्मचारियों को बधाई दी
Total View  2352


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष - श्री सतीश उपाध्याय ने आज अपने कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता बनने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी । श्री उपाध्याय ने कहा कि यह सभी 31 अभियंता नागर विभाग में एक अहम भूमिका निभाते हैं और परिषद् के विकास कार्यो में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है । श्री उपाध्याय ने कहा कि यह सभी लोग काफी समय से अपनी पदोन्नति के लिए परेशान थे । उन्होंने कहा की पदोन्नति एक व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाती है और कर्मचारियों को संगठन के प्रति अधिक कार्य करने के लिया प्रेरित करती है । उन्होंने कहा कि आज जो लोग पदोन्नत हुए उनमें एक कर्मचारी श्री राजेश सिंह, कनिष्ठ अभियंता को 31 साल बाद पदोन्नति मिली है । श्री उपाध्याय ने श्री राजेश सिंह को शॉल भेंट कर पुष्पांजलि देकर सम्मानित किया और बधाई दी। श्री उपाध्याय ने कहा कि पूरा देश भारत की आजादी के 75 साल को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और यह पदोन्नति इन कर्मचारियों के लिए इस वर्ष मिलना उल्लेखनीय है । श्री उपाध्याय ने कहा कि टीम एनडीएमसी भारत के माननीय प्रधानमंत्री के विजन को सच्ची भावना के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कर्मचारियों की पदोन्नति किए बिना संभव नहीं है । इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने श्री उपाध्याय को धन्यवाद दिया






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9247573
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित