समाचार ब्यूरो
09/05/2022  :  17:32 HH:MM
उपाध्यक्ष-पालिका परिषद् ने ग्रीन पार्क मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ उपाध्यक्ष-डीडीए से मुलाकात की
Total View  2350


श्री सतीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष - नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज उपाध्यक्ष - दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से उनके डीडीए कार्यालय, विकास सदन, नई दिल्ली में ग्रीन पार्क मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ दुकानों की सीलिंग से संबंधित मुद्दे पर मुलाकात की । इस अवसर पर ग्रीन पार्क मार्केट एसोसिएशन के श्री भागीरतलाल, श्री राकेश ठकराल, श्री विजय इसरानी, श्री संजीव डांग, श्री वत्स और श्री भुवन शर्मा भी उपस्थित थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि दुकानदारों को अपनी दुकानों की सीलिंग के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले मैं ग्रीन पार्क मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ आयुक्त - दक्षिणी एमसीडी कार्यालय भी इस समस्या के निवारण हेतु मिला था । श्री उपाध्याय ने वीसी-डीडीए से अनुरोध किया कि कृपया इस मामले को देखें क्योंकि दुकानदार किसी भी अर्थव्यवस्था में रीढ़ की हड्डी की तरह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने कहा कि ये दुकानें उनके लिए आजीविका का मुख्य स्रोत हैं। आज अखिल भारतीय दिल्ली विकास प्राधिकरण इंजीनियर्स एसोसिएशन (एआईडीडीएईए) के नवनियुक्त पदाधिकारी – श्री परम यादव ने भी उपाध्यक्ष-डीडीए से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करके धन्यवाद दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5692138
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित