समाचार ब्यूरो
10/05/2022  :  11:39 HH:MM
मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर में धमाके बाद पंजाब में हाई अलर्ट, सीएम मान बोले- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
Total View  2394


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा।पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलीजेंस हेडक्वोर्टर में सोमवार देर शाम धमाका हुआ। यह धमाका रॉकेट जैसे किसी चीज से हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर यह धमाका हुआ है। हेडक्वोर्टर के पास के इलाके सील कर दिये गये हैं और मामले की जांच की जा रही है।पंजाब पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हेडक्वोर्टर में यह धमाका शाम सात बजकर 45 मिनट के करीब हुआ। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और जांच जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस महानिदेशक बी के भावरा से बात करके उनसे घटना की जानकारी ली है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7711601
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित