समाचार ब्यूरो
14/05/2022  :  11:33 HH:MM
27 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? बिल्डिंग का मालिक अब भी फरार, इमारत के टॉप फ्लोर पर रहता था आरोपी
Total View  2349


मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत का मालिक सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता था, जो घटना के बाद से फरार है। इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को दी। पुलिस ने मालिक की पहचान मनीष लाकड़ा के रूप में की है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह इमारत में मौजूद था या नहीं। अधिकारी ने बताया कि अभी मालिक कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल उसे पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। आग सबसे पहले इमारत की पहली मंजिल पर लगी। पहली मंजिल पर एक सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी मौजूद थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9465070
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित