समाचार ब्यूरो
16/05/2022  :  11:45 HH:MM
चारधाम यात्रा में अब तक 39 तीर्थयात्रियों की मौत, अधिकतर मौत की वजह हार्ट अटैक, डीजी हेल्थ ने दी सलाह
Total View  2349


चार धामों की यात्रा के दौरान अब तक 39 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जिनमें से अधिकतर मौतें हार्ट अटैक से हुई है। राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि 3 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से 39 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मौत का कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं और पर्वतीय बीमारी रही है।डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने सुझाव दिया है कि जो यात्री मेडिकली पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं वह चारधाम यात्रा पर न आएं। चार धाम की यात्रा पर आने वाले, खासतौर से बुजुर्ग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश जारी किए। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित सभी चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में तीर्थयात्री अत्यधिक ठण्ड, कम आर्द्रता, अत्यधिक पराबैंगनी विकिरण, कम हवा का दबाव और ऑक्सीजन की कम मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए वे स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा आरंभ करें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9151236
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित