समाचार ब्यूरो
25/05/2022  :  17:42 HH:MM
बिहार के बेहतरी के लिए जातीय जनगणना की घोर आवश्यकता है
Total View  2396


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता इन्तेखाब ने प्रखर समाजवादी,राजद सुप्रीमो, पुर्व केंद्रीय मंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी दिल्ली स्थित निवास पर मिलकर स्वास्थ का हालचाल पूछा। इन्होंने कहा कि इस दौरान एक दुसरे समाजवादी योद्धा पुर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी श्री लालू प्रसाद जी से मिलने आए तो मुझे भी उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन्होंने कहा कि लगभग एक घंटा बैठने के दौरान बिहार सहित देश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा में मुख्य रूप से केन्द्रीय एजेंसी और जातीय जनगणना शामिल रहा। श्री आलम ने सम्पूर्ण विपक्ष को भारत सरकार की केन्द्रीय एजेंसी अपना निशाना बनाने पर चिंता जताई । श्री आलम ने और श्री लालू प्रसाद जी से कहा कि समय रहते यदि विपक्षी पार्टियां सचेत नहीं हुई तो देश का अन्तिम व्यक्ति तक नुकसान पहुंचना लाजिमी हो जाएगा। इन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा जातीय जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक स्वागत योग्य है और सभी को मिलकर नफरत की राजनीति के विरुद्ध गोलबंद हो कर सम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने की जरूरत है। श्री आलम ने कहा कि समय की पुकार है कि समाजिक न्याय के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी देश के तनावपूर्ण माहौल, विकास की राह पर लाने और देश का तानाबाना बनाये रखने के लिए पहल करने का अनुरोध किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7130708
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित