समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  21:01 HH:MM
सिरसा के किसान बुधवार को मनाएंगे ‘काली होली’
Total View  2352

हुए भारतीय किसान एकता( बीकेई) मीडिया प्रभारी गुरलाल भंगू ने बताया कि मंगलवार को किसान धरना मोर्चे पर यह निर्णय लिया गया ।

सिरसा- हरियाणा में सिरसा जिला के किसान अबकी बार होली को उल्लास के साथ मनाने की बजाय काली होली के तौर पर मनाएंगे। उपरोक्त फैसला पिछले 51 दिनों से सिरसा उपायुक्त कार्यालय के सामने मुवावजा बकाया राशि के बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बैठे किसानों ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान लिया।
आज शाम यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान एकता( बीकेई) मीडिया प्रभारी गुरलाल भंगू ने बताया कि मंगलवार को किसान धरना मोर्चे पर यह निर्णय लिया गया । वही दूसरी ओर जिला प्रशासन के साथ भी किसानों की मीटिंग हुई, जिसमें उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किसानों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों की सभी मांगों को हल करने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं
श्री भंगू ने बताया कि नौ मार्च को हरियाणा सरकार के विशेष सचिव धीरज सिंह के साथ विभिन्न मांगों को लेकर किसानों की मीटिंग तय हो गई है। बैठक में किसानों को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि सिरसा जिला के मुआवजे से संबंधित सभी दस्तावेज उनसे चंडीगढ़ मंगवा लिए गए हैं। आज जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में प्रकाश
ममेरा ,लखविंदर सिंह औलख, अंग्रेज सिंह कोटली, नत्था सिंह झोरडऱोही, भरत गोदारा, दविंद्र रॉड, सरदूल सिंह मोरीवाला, मांगेराम खारिया लाभ सिंह भंगू सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1905894
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित