समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  23:28 HH:MM
देश लूटने वाले का साथ देना बेहद चिंताजनक : केजरीवाल
Total View  2358

बैंकों और एलआईसी का पैसा डूबो दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे देशभक्तों पर झूठे केस थोप कर उनको जेल में डाल दिया और देश को लूटने वाले उस शख्स को गले लगा लिया।”

नयी दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री अच्छी शिक्षा और इलाज देने वालों को जेल में डाल दें और देश को लूटने वाले का साथ दें तो यह बहुत चिंतनीय हैं।

श्री केजरीवाल ने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा,“जिस देश के प्रधानमंत्री अच्छी शिक्षा और इलाज देने वालों को जेल में डाल दें और देश को लूटने वाले का साथ दें, तो यह देश के लिए बहुत चिंताजनक हैं।”
उन्होंने कहा कि वह सर्वश्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से चिंतित नहीं हैं। वह देश के हालात से चिंचित हैं। श्री सिसोदिया ने देश को शिक्षा, तो श्री जैन ने स्वास्थ्य मॉडल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा,“ वहीं एक शख्स ने देश को लूट लिया। प्रधानमंत्री मोदी लूटने वाले शख्स के साथ हैं।”
उन्होंने कहा,“ आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा शख्स आया जिसने सरकारी अस्पातलों की दशा बदल दी। गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक बनाकर अच्छा और फ्री इलाज हर घर तक पहुंचाया। वहीं, दूसरी ओर एक शख्स है, जिसने भारत की जनता का खून-पसीने से कमाया अरबों-खरबों रुपए लूट लिया। बैंकों और एलआईसी का पैसा डूबो दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे देशभक्तों पर झूठे केस थोप कर उनको जेल में डाल दिया और देश को लूटने वाले उस शख्स को गले लगा लिया।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7844417
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित