समाचार ब्यूरो
15/03/2023  :  22:36 HH:MM
तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति
Total View  2394

राष्ट्रपति गुरुवार को देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगी।

राष्ट्रपति गुरुवार को देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी।
शुक्रवार को राष्ट्रपति कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगी। इसी दिन वह तिरुवनंतपुरम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी। नागरिक स्वागत समारोह में, राष्ट्रपति “ रचना के माध्यम से कुदुम्बश्री@25: केरल में महिलाओं की समकालीन कहानियाँ” का विमोचन करेंगी और अनुसूचित जनजाति के व्यापक विकास से जुडी योजना, 'उन्नति' का भी उद्घाटन करेंगी।
शनिवार को राष्ट्रपति विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र जाएंगी। उसी शाम, वह कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
रविवार को राष्ट्रपति कवरत्ती में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9425876
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित