समाचार ब्यूरो
17/03/2023  :  02:30 HH:MM
सिसोदिया को लेकर ईडी पहुंचा, दिल्ली की विशेष अदालत में
Total View  2351

इस मामले में जांच एजेंसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता को दूसरी बार पूछताछ के लिए गुरुवार को राजधानी में ईडी मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुयीं।
नयी दिल्ली, - दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राजधानी में राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया। आप नेता को दिल्ली की 2021-22 की नयी शराब लाइसेंसिंग नीति में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी से संबंधित धन-शोधन में लिप्त होने के आरोप में ईडी ने नौ मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें अगले दिन अदालत की अनुमति से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रही है। सीबीआई के मामले में श्री सिसोदिया न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 20 मार्च को पूरी हो रही है। श्री सिसोदिया की हिरासत की अवधि आज पूरी हो रही है। इस मामले में जांच एजेंसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता को दूसरी बार पूछताछ के लिए गुरुवार को राजधानी में ईडी मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुयीं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5473479
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित