समाचार ब्यूरो
18/03/2023  :  20:38 HH:MM
कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घूमने पर स्पष्टीकरण दे सरकार : कांग्रेस
Total View  2348

प्रवक्ता ने कहा “वह फोटो डाल क रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी के साथ घूम रहा है। देश में 40 लोगों को यह सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में 55 लोगों का दस्ता होता है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली -कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के अत्यंत संवेदनशील इलाके में जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त एक व्यक्ति घूम रहा है और वह व्यक्ति वहां क्या करने गया है इस बारे में जानकारी किसी को नहीं है इसलिए इस संबंध में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि इस व्यक्ति का पता दिल्ली का है और वह कश्मीर में अत्यंत संवेदनशील इलाकों में 55 सुरक्षाकर्मियों के साथ पांच महीने से घूम रहा है। उसे वहां किसने और क्यों भेजा इस बारे में स्थिति साफ की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने खुद ट्वीट किया है कि वह कश्मीर की वादियों में है। सवाल है कि इस व्यक्ति को कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में जेड प्लस सिक्योरिटी लेकर एक व्यक्ति पांच महीने से प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम का इस्तेमाल कर क्यों घूम रहा है। वह ऐसी ऐसी जगह जा रहा है जहां आम व्यक्ति जा ही नहीं सकता। दिल्ली को खबर नहीं होती है कि वह वहां घूम रहा है। वह व्यक्ति खुद ट्वीट करके और अपनी फोटो डालकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद कह रहा है कि उसे कश्मीर में सेवाएं देने का मौका दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा “वह फोटो डाल क रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी के साथ घूम रहा है। देश में 40 लोगों को यह सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में 55 लोगों का दस्ता होता है। कमाल की बात यह है कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को मिलने वाली यह सुरक्षा कम कर दी है लेकिन कश्मीर में घूमने गए इस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा मिली है।”
उन्होंने कहा “किसके कहने पर वह व्यक्त वहां गया है। इसी इलाके में एक आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 को हमारे जवान शहीद हुए थे। हमले के लिए आरडीएक्स कैसे आया था आज तक नहीं मालूम पड़ा। इसी कश्मीर में डीएसपी देवेंद्र सिंह जब आतंकवादियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए तब उन्होंने डीआईजी को कहा था मेरा गेम खराब क्यों करते हो। क्या गेम था किसी को पता नही है लेकिन आज डीएसपी देवेंद्र सिंह बिना जांच के छोड़ दिए गए। प्रश्न है कि देवेंद्र सिंह को क्यों छोड़ा गया और वह कहां है। क्या वह इसी टूलकिट का हिस्सा है। क्या कोई व्यक्ति इस संबंध में पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।”

प्रवक्ता ने बताया कि जो व्यक्ति कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा के साथ घूम रहा है उसने अपना पता 34 मीना का दिया है। प्रश्न है कि यह फ्लैट किसके नाम पर आवंटित है और दिल्ली से किसके कहने पर वह कश्मीर गया और कश्मीर में क्या कर रहा है। यह सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1685259
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित