समाचार ब्यूरो
27/03/2023  :  16:54 HH:MM
अडानी समूह में सरकारी निवेश की जांच क्यों नहीं होती : राहुल-प्रियंका
Total View  2394

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और जब इस घोटाले की जेपीसी से जांच की मांग की जा रही है तो सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है और घोटाले की जांच भी नहीं कराई जा रही है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली-- कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक एवं कर्मचारी भविष्य निधि जैसे संगठनों में जमा आम जनता का पैसा अडानी समूह की कंपनियों में सरकार ने क्यों लगाया है और जब इसकी जांच की मांग की जा रही है तो सरकार चुप्पी क्यों साध रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और जब इस घोटाले की जेपीसी से जांच की मांग की जा रही है तो सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है और घोटाले की जांच भी नहीं कराई जा रही है।

श्री गांधी ने कहा “एलआईसी की पूंजी, अडानी को। एसबीआई की पूंजी,अडानी को। ईपीएफओ की पूंजी भी अडानी को। ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब। आख़िर इतना डर क्यों।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “मोदी जी की निगरानी में एसबीआई का पैसा अडानी को, एलआईसी में लगा जनता का पैसा अडानी को, भविष्य निधि में जमा कर्मचारियों की मेहनत का पैसा अडानी को ,लेकिन भ्रष्टाचार और अडानी की फर्जी कंपनियों की जांच नहीं कराएंगे। प्रधानमंत्री जी दोस्त बचाओ मिशन पर हैं, हमें एकजुट होकर देश बचाना है।”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो पैसा अडानी समूह की कंपनियों में गलत तरीके से डाला गया है उसको लेकर सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन न सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं और ना आरोपों की जांच का काम किया जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी सवाल किया कि आखिर अडानी की संपत्ति कुछ ही साल में 12 लाख करोड़ रुपये कैसे पहुंची है और जब इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभिनव अशोक

वार्ता

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5252319
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित