समाचार ब्यूरो
06/04/2023  :  22:38 HH:MM
सात सफाई कर्मचारियों की कथित मौत पर हरियाणा और गुजरात सरकार को नोटिस
Total View  2350


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली -राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के झज्जर और गुजरात के भरूच जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में सात सफाई कर्मचारियों की कथित मौत को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने चार अप्रैल को झज्जर और भरूच जिलों में सात सफाई कर्मचारियों की मौत के बारे में मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों राज्यों की सरकारों को अपने मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशक के माध्यम से नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर घटनाओं की रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने पाया है कि यह अधिकारियों की लापरवाही का संकेत है जिसके कारण पीड़ितों के जीवन के अधिकार का उल्लंघन होता है। सिर्फ इसलिए कि घटना निजी संपत्ति पर हुई है, यह संबंधित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में हो रही ऐसी खतरनाक गतिविधियों की निगरानी की अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पाने की अनुमति नहीं दे सकता है।

आयोग ने नोटिस में कहा है कि राज्य सरकारों की रिपोर्ट में दोषी लोक सेवकों के खिलाफ की गई कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को प्रदान की गयी राहत और पुनर्वास की स्थिति के बारे में सूचित किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पांच अप्रैल को हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ इलाके में निजी संपत्ति के सेप्टिक टैंक में पाइप फिट करने के दौरान चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घटना में गुजरात के भरूच जिले में ड्रेनेज लाइन की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5626774
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित