समाचार ब्यूरो
07/04/2023  :  18:36 HH:MM
अडानी का इतनी शिद्दत से बचाव क्यों कर रही भाजपा , राहुल ने फिर उठाया सवाल
Total View  2395


नयी दिल्ली- à¤•ांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अडानी समूह के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल उठाया कि आखिर वह अरबपति व्यवसायी गौतम अडानी का इतनी शिद्दत से बचाव क्यों कर रही है।

श्री गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अडानी समूह के मुद्दे पर सवाल उठाया कि असली प्रश्न यह है कि भाजपा अडानी का इतनी जोरदार तरीके से बचाव क्यों करती है।”

उन्होंने जोर दिया कि वह पहले भी कह चुके हैँ कि वह किसी से डरते नहीं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी के साथ संबंध के बारे में पूछते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि मोदी के अडानी के साथ संबंध तब शुरू हुए जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह दशकों से स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी योजनाओं में लिप्त था। विपक्षी दल अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहे हैं।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3680329
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित