समाचार ब्यूरो
08/01/2022  :  10:30 HH:MM
श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी
Total View  2396

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में 14169 करोड़ रुपये की 336 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। मथुरा-हाथरस-बदाऊं-बरेली हाईवे के विकास से तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों पर कनेक्टिविटी और यातायात की समस्या का समाधान हो जाएगा। आगरा इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण से आगरा शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। आगरा-जलेसर-एटा सड़क बनने से पीतल उद्योग के व्यापारियों को सहूलियत होगी।
श्री गडकरी ने आज ब्रज के 84 à¤•ोसी परिक्रमा मार्ग के विकास की भी घोषणा की। इस मार्ग को नए राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जाएगा और भारतमाला परियोजना चरण-2 à¤®à¥‡à¤‚ शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को अयोध्या के 84 à¤•ोसी परिक्रमा मार्ग की तरह बनाया जाएगा और आसपास के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा के अलावा ये मार्ग राजस्थान, à¤¹à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤£à¤¾ के सीमावर्ती इलाकों से होकर गुजरेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3578881
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित