समाचार ब्यूरो
08/01/2022  :  10:33 HH:MM
कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के लिए भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान का आग्रह किया
Total View  2355

केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, छत्तीसगढ़ के भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ आज हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह के मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए तो छत्तीसगढ़ राज्य से कोयले के उत्पादन को और बढ़ाया जा सकता है। श्री जोशी ने मुख्यमंत्री से खनिज क्षेत्र में हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप खनिज ब्लॉकों की नीलामी में तेजी लाने का भी अनुरोध किया है।
देश में कोयले की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) à¤•े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक में केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री जोशी ने प्रबंधन से आग्रह किया कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे अपने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों à¤•ो प्रेरित करें। à¤¶à¥à¤°à¥€ जोशी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 100 à¤¦à¤¿à¤¨à¥‹à¤‚ की कार्य योजना का पालन करने की सलाह  à¤¦à¥€à¥¤ साथ ही उन्होंने ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। मंत्री महोदय ने सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने के महत्व को दोहराया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2904967
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित