समाचार ब्यूरो
11/04/2023  :  17:44 HH:MM
मोदी ने की, शाह की अरुणाचल प्रदेश यात्रा की सराहना
Total View  2350

श्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान आईटीबीपी द्वारा किबीथू में शुरू की गयी कई योजनाओं के बारे में तस्वीर सहित ट्वीट का जवाब देते हुए उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए आज कहा कि इससे राज्य के दूरदराज के इलाकाें में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे।


श्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान आईटीबीपी द्वारा किबीथू में शुरू की गयी कई योजनाओं के बारे में तस्वीर सहित ट्वीट का जवाब देते हुए उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि उन्होंने किबिथू में आईटीबीपी द्वारा शुरू की गई ढेर सारी योजनाओं के साथ 9 मिनी-सूक्ष्म पनबिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में भी भाग लिया है।

इस पर प्रधानमंत्री ने श्री शाह के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया, “ये विकास कार्य अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज के हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री श्री शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन सरकार ने आपत्ति व्यक्त की थी लेकिन अब प्रधानमंत्री के इस ट्वीट ने गृह मंत्री की यात्रा को खुला समर्थन देकर चीन को स्पष्ट संदेश दे दिया है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1979049
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित