समाचार ब्यूरो
08/01/2022  :  10:56 HH:MM
प्रधानमंत्री ने कोविड टीकाकरण के 150 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी
Total View  2352

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड टीके की 150 करोड़ खुराक लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उन सभी लोगों का आभारी है, जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

'टीकाकरण के मोर्चे पर एक ऐतिहासिक दिन। 150 करोड़ टीके की खुराक देने की उपलब्धि हासिल करने पर देशवासियों को बधाई। हमारे टीकाकरण अभियान ने यह सुनिश्चित किया है कि ज्यादा जिंदगियां बचाई जा सकें। साथ ही साथ, हमें कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन भी करते रहना है।

भारत उन सभी का आभारी है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम अपने डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों और टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हैं। मैं सभी पात्र लोगों से अपना टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं। आइए, मिलकर कोविड-19 से लड़ें।'






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3756993
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित