समाचार ब्यूरो
19/04/2023  :  22:31 HH:MM
सचिन, रोहित ने दिया शांत रहने का मंत्र : तिलक
Total View  2350


 à¤¹à¥ˆà¤¦à¤°à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियन्स के युवा प्रतिभावान बल्लेबाज तिलक वर्मा को "हमेशा शांत रहने" और "अपना 100 प्रतिशत देने" की सलाह दी है, जो अब तक उन्हें सफलता की राह पर ले जा रहा है।


हैदराबाद के 20 वर्षीय तिलक ने मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 गेंद पर 34 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे।

तिलक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने कभी भी मेरे साथ एक युवा की तरह व्यवहार नहीं किया, और मुझे अपने पहले सीज़न में भी कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। जिस टीम में क्रिकेट के भगवान (सचिन) और भारतीय कप्तान (रोहित शर्मा) हैं, उस टीम का हिस्सा होना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। टीम ने मुझे हमेशा आत्मविश्वास दिया है।"

उन्होंने कहा कि आईपीएल खेलते वक्त उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह बड़े मंच पर खेल रहे हैं। युवा बल्लेबाज ने सनराइजर्स के गेंदबाजों के विरुद्ध कुछ अच्छे शॉट खेलकर इस बात का प्रदर्शन अपने कौशल से भी किया।

तिलक ने कहा, "स्पिनरों के लिये विकेट में मदद थी। वाशी (वाशिंगटन सुंदर) और (मयंक) मारकांडे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। मैं स्पिनरों के खिलाफ बहुत ही संभल कर खेल रहा था। मैंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे रन बनाने की बहुत कोशिश की। मैं बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए एक भी ओवर खाली नहीं जाने देना चाहता था। मुझे खुशी है कि मेरी इस रणनीति ने अच्छा काम किया।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7536417
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित