समाचार ब्यूरो
09/01/2022  :  12:41 HH:MM
उत्तर पूर्व महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने भाग लिया
Total View  2351

माननीय प्रधानमंत्री ने "एक्ट ईस्ट" पहल के माध्यम से एनईआर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है : श्री रेड्डी
महत्वपूर्ण बातें

1. केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री ने "एक्ट ईस्ट" पहल के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है।

2 पिछले 7 वर्षों में प्रत्यक्ष और तेजी से विकास के साथ मंत्री ने व्यापारिक समूह से पूरे देश और उसके बाहर "निवेश के लिए तैयार उत्तर पूर्व" के संदेश को आत्मविश्वास से ले जाने का आग्रह किया है।

3 उन्होंने कहा कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हासिल किया है। उद्यमियों ने ब्रांड इंडिया का निर्माण कर भारत की आर्थिक प्रगति की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने उत्तर पूर्व महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उद्यमियों तथा सशक्त स्टार्टअप के साथ बातचीत की। नॉर्थ ईस्ट महोत्सव एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास डीओएनईआर संवाद के रूप में आयोजित किया जा रहा है, यह ऐसे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है जो विभिन्न साझेदारों जैसे युवाओं और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के उद्यमियों के साथ परस्पर बातचीत करता है।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सही कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र तेजी से "राष्ट्रीय विकास का प्रवेश द्वार" बन रहा है। "वोकल फॉर लोकल" या आत्मनिर्भर भारत ने लोगों को हर कदम पर आवश्यक सहयोग देकर सशक्त बनाया है। माननीय प्रधानमंत्री ने "एक्ट ईस्ट" पहल के माध्यम से एनईआर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। मंत्री ने माना कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के पास अब नए भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने का अवसर है। पूर्वोत्तर क्षेत्र ने पिछले सात वर्षों में सड़कों, रेलवे, वायुमार्ग, इंटरनेट और लॉजिस्टिक (रसद) की कनेक्टिविटी में लगातार प्रगति देखी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4185935
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित