समाचार ब्यूरो
29/04/2023  :  17:00 HH:MM
पांच महिला अधिकारी सेना की तोपखाना रेजिमेंट में तैनात
Total View  2349


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - सेना में महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और पहली बार पांच महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है।


सेना की प्रशिक्षण अकादमी में गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट महक सैनी को सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन रेजिमेंट, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजीमेंट , लेफ्टिनेंट पी मुदगिल को मीडियम रेजिमेंट और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है।

सेना के सूत्रों के अनुसार इन पांचों महिला अधिकारियों को अपने समकक्ष पुरुष अधिकारियों की तरह समान अवसर मिलेंगे तथा इन्हें समान चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।

इन महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट की सभी इकाइयों में तैनात किया जाएगा जहां इन्हें रॉकेट, मीडियम , फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन तथा उपकरण इकाइयों में पर्याप्त प्रशिक्षण और मौका दिया जाएगा। इन पांचों महिला अधिकारियों में से तीन को उत्तरी सीमा पर स्थित इकाइयों और दो को पश्चिमी थिएटर में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि सेना में बड़े स्तर पर बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस वर्ष जनवरी में कहा था कि महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन देने का निर्णय ले लिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9309101
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित