समाचार ब्यूरो
09/05/2023  :  21:00 HH:MM
मुर्मू , धनखड़ ने मध्य प्रदेश में बस हादसे पर दुख जताया
Total View  2347


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।


सुश्री मुर्मू ने ट्वीट किया , “मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।” .

श्री धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा “ मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के डोंगरगांव के पास आज इंदौर जा रही एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से गिर जाने से 22 यात्रियों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5814367
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित