समाचार ब्यूरो
13/05/2023  :  16:52 HH:MM
कर्नाटक में गरीब की हुई जीत, पूंजीवाद हारा : राहुल
Total View  2395

इस चुनाव में नफरत की दुकानें बंद हुई है और मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जबरदस्त जीत को गरीब जनता की विजय और पूंजीवादी ताकतों की करारी हार बताया और कहा कि इस चुनाव में नफरत की दुकानें बंद हुई है और मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं।

श्री गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में कर्नाटक जीत के जश्न के माहौल के बीच संवादाताओं से कहा कि कांग्रेस ने गरीब के साथ खड़े होकर उनके मुद्दों की लड़ाई लड़ी है जिसमे पूंजीवाद की हार हुई है। आने वाले विधानसभाओं के चुनावों में भी ऐसे परिणाम आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे कर्नाटक के लोगों से किए हैं राज्य में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरु हो जाएगा।

श्री गांधी ने कहा “हमने प्‍यार और मोहब्‍बत से यह लड़ाई लड़ी और कर्नाटक की जनता ने हमें बताया कि इस देश को मोहब्‍बत अच्‍छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्‍बत की दुकान खुली है। यह कर्नाटक की जीत है। हमारे पांच वादे हैं, हम इसे पहली कैब‍िनेट में पूरा करेंगे।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3962278
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित