समाचार ब्यूरो
15/05/2023  :  22:03 HH:MM
केंद्र मणिपुर में शांति की बहाली को प्राथमिकता दे: प्रियंका
Total View  2395


नयी दिल्ली - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को मणिपुर में शांति बहाली को प्राथमिकता देनी चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने उत्तर पूर्वी राज्य में हाल की हिंसा का जिक्र करते हुए ट्वीट किया , “ केंद्र सरकार को शांति बहाली और सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। मेरी संवेदना उन सभी प्रभावितों के साथ है जो हिंसा की चपेट में हैं।”
कांग्रेस नेता का यह बयान मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने और उन्हें राज्य के हालात से अवगत कराने के एक दिन बाद आया है।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर में हिंसा के लिए राज्य में भाजपा नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस पार्टी ने भी राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8670575
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित