समाचार ब्यूरो
16/05/2023  :  21:45 HH:MM
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से वायु की गुणवत्ता खराब
Total View  2359


नयी दिल्ली- दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को धूल भरी आंधी आने से दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर एक हजार मीटर रह गई। दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का कारण प्रमुख कारण राजस्थान पर बना चक्रवाती परिसंचरण है।

 

के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक विभिन्न चरणों में पड़ने के अनुमान हैं। इस बीच, दिल्लीवासियों को गर्म मौसम से जल्द राहत मिलने के आसार हैं, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बौछार पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान, शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 26 डिग्री के आसपास रहने के अनुमान हैं।

 

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम अपेक्षाकृत थोड़ा गर्म रहा और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8308213
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित