समाचार ब्यूरो
19/05/2023  :  20:09 HH:MM
गरीब का बच्चा पढ़ गया तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा : सिसोदिया
Total View  2351


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली-  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी में कहा कि अगर हर गरीब का बच्चा पढ़ गया तो 'चौथी पास राजा' का राजमहल हिल जाएगा‌।


श्री सिसोदिया की ओर से जेल से लिखे पत्र को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया।श्री सिसोदिया ने कवितानुमा पत्र में लिखा है कि अगर हर गरीब का बच्चा पढ़ गया तो 'चौथी पास राजा' का राजमहल तक हिल जाएगा‌। इससे पहले भी श्री सिसोदिया जेल से पत्र लिख चुके हैं। इन पत्रों में भी उन्होंने देश की तरक्की के लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही थी।

उन्होंने लिखा है, "अगर हर गरीब को मिली किताब तो नफरत की आंधी कौन फैलाएगा। सबके हाथों को मिल गया काम, तो सड़कों पर तलवारें कौन लहराएगा। अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।"

उन्होंने लिखा है, "अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा तो तुम्हारी चालाकियों और कुनितियों पर सवाल उठाएगा। अगर गरीब को मिल गई कलम की ताकत, तो वो अपने 'मन की बात' सुनाएगा। अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8723851
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित