समाचार ब्यूरो
20/05/2023  :  21:51 HH:MM
गेंदबाज इस सीज़न उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे: जाफर
Total View  2348


 à¤§à¤°à¥à¤®à¤¶à¤¾à¤²à¤¾- पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर का मानना है कि उनकी टीम के गेंदबाज इस आईपीएल सीज़न में ‘उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।’


पंजाब ने इस साल कप्तान से लेकर कोच तक टीम प्रबंधन में कई चेहरे बदलकर अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ की थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह सत्र के 14 मैचों में से सिर्फ छह मैच ही जीती।

राजस्थान रॉयल्स से चार विकेट की हार के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर काफी असंतुष्ट नजर आए। अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा और सैम करन जैसे खिलाड़ियों से सजे गेंदबाजी आक्रमण के बावजूद पंजाब रॉयल्स को 188 रन का लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सका।

जाफर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण था, उससे हमें काफी बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। हम एक गेंदबाजी इकाई के रूप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ”

जाफर ने कहा कि उन्हें पीबीकेएस टीम से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दुर्भाग्यवश उनका प्रदर्शन खराब रहा।

जाफर ने कहा, “यह एक निराशाजनक सीजन रहा, इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारे पास जिस तरह की टीम थी, मुझे लगता है कि हमें टेबल के ऊपरी अर्ध में रहने की जरूरत थी। मुझे लगता है कि हमने निश्चित तौर पर खराब प्रदर्शन किया है। ”

उन्होंने कहा, “हमें कुछ कड़े मैच जीतने चाहिए थे, लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा, बल्लेबाज और गेंदबाज एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सके। ”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8118781
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित