समाचार ब्यूरो
23/05/2023  :  21:09 HH:MM
भाजपा के खिलाफ एकजुट विपक्ष का आ गया है समय:ममता
Total View  2348


कोलकाता - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अत्याचार के खिलाफ एकजुट विपक्ष का समय आ गया है और हम इस लड़ाई में सभी विपक्षी दलों के साथ हैं।

सुश्री बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करने के बाद राज्य सचिवालय नबन्ना में कहा,“यह हमारे लोकतंत्र को बचाने का समय है।”
उन्होंने कहा,“आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्डा, संजय सिंह और आतिशी मार्लेना से नबन्ना में मुलाकात की।” उन्होंने कहा कि उनके साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करना और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार व्यक्त करना खुशी की बात है।
उन्होंने कहा कि बैठक ने विचारों का आदान-प्रदान करने, हमारे देश को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की संभावनाओं का पता लगाने और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के तरीके खोजने के लिए एक मंच प्रदान किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1471204
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित