समाचार ब्यूरो
30/05/2023  :  17:30 HH:MM
सरकार की नीतियों के कारण वैश्विक मंच पर बढ़ रही है भारत की भूमिका : राजनाथ
Total View  2393


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार की प्रगतिशील नीतियों के कारण वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका निरंतर बढ़ रही है।


नाइजीरिया की यात्रा पर गए श्री सिंह ने सोमवार को अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत में ये विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से, बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से आए भारतीय समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।

रक्षामंत्री ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की बढ़ती साख का भी उल्लेख किया। उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे।

श्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में 'आत्मनिर्भरता' हासिल करने पर सरकार के विशेष ध्यान और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी खतरे या चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सशस्त्र बलों की क्षमताओं की भी सराहना की।

बाद में, रक्षामंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षामंत्री सहित नाइजीरिया के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।

श्री सिंह नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा गए हुए हैं। नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। इस देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाली कंपनियों में भारतीय स्वामित्व या संचालन वाली कंपनियां शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4429632
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित