समाचार ब्यूरो
09/06/2023  :  19:30 HH:MM
पहलवानों के खिलाफ दायर मामले पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए स्थगित
Total View  2394


नयी दिल्ली- दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी( भाजपा ) सांसद अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाले पहलवानों के खिलाफ दायर मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सुनवाई आगामी सात जुलाई तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी।


मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने गत 25 मई को आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत नए आवेदन/शिकायत की सुनवाई के बाद सुनवाई की अगली तिथि (एनडीओएच) के लिए संबंधित एसएचओ से कार्रवाई रिपोर्ट पेश किये जाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कार्यवाही के लिए नौ जून की तिथि तय की थी। दिल्ली पुलिस ने आज अदालत के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की और यह कहते हुए मामले को खारिज करने का अनुरोध किया कि शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश वीडियो में पहलवान नारे लगाते नहीं दिख रहे हैं और अभद्र भाषा का कोई अपराध नहीं बनता है और इसे खारिज करने का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि मुकर्रर की है।

बम बम महाराज नौहटिया ने पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के खिलाफ श्री सिंह पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा में लिप्त होने के मामले को लेकर याचिका दर्ज की है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8802269
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित