समाचार ब्यूरो
12/06/2023  :  19: 55 HH:MM
पर्यटन इकाइयों के लिये भूमि उपलब्ध करायेगी योगी सरकार
Total View  2395


लखनऊ - उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये नयी पर्यटन नीति 2022 के तहत पर्यटन इकाइयों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।


श्री सिंह ने सोमवार को बताया कि पर्यटन इकाइयों की स्थापना के लिये चिन्हित की गयी उपयुक्त भूमि को पृथक से पर्यटन विभाग के लिये आरक्षित रखा जायेगा। ऐसे भूमि बैंक की जानकारी संबधित स्थानीय निकाय, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी। भूमि का आवंटन विहित प्रक्रियानुसार संबधित क्षेत्र में तत्समय प्रभावी जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित ब्याज दरों पर किया जायेगा।

उन्होने बताया कि इस नीति के तहत उपलब्ध करायी गयी भूमि का उपयोग कम से कम 30 वर्षों के लिये आवंटन प्रयोजन से इतर किसी अन्य उद्देश्य के लिये नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रकार की पर्यटन इकाइयों की स्थापना और विकास के लिये भूमि उपलब्ध कराने में सहायता भी प्रदान करेगी।







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   593231
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित