समाचार ब्यूरो
14/06/2023  :  16:45 HH:MM
मांडविया ने अस्पतालों में आपातकालीन तैयारियों का किया आकलन
Total View  2351


नयी दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  à¤®à¤¨à¤¸à¥à¤– मांडविया ने बुधवार को गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से निपटने के लिए प्रभावित जिलों के अस्पतालों में तैयारियों का आकलन किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


श्री मांडविया ने राज्य के कच्छ में चक्रवात 'बिपरजॉय' से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। चक्रवात बिपरजॉय, ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ माना जा रहा है। इसके कल, 15 जून को गुजरात तट से टकराने की आशंका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वायु सेना की 'गरुड़' आपातकालीन टीम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भुज वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि 'चक्रवात से जान-माल की सुरक्षा के लिए हमारे जवान पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके बाद आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए भुज में केके पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कच्छ जिले के सरकारी अस्पतालों, परमार्थ अस्पतालों और क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने कच्छ में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के ड्राइवरों के साथ बातचीत की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि चक्रवात बिपरजॉय से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव व्यवस्था कर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4027159
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित