समाचार ब्यूरो
14/06/2023  :  16: 55 HH:MM
26 जून को चलेंगी पांच वंदे भारत एक्सप्रेस
Total View  2399


नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 26 जून को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे जिनमें पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।
सूत्रों के अनुसार पांच में से दो वंदे भारत मध्य प्रदेश में चलेंगी जहां नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जबकि ओडिशा रेल हादसे के कारण स्थगित हो गयी गोवा मडगांव से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ इसी दिन होगा।

जिन वंदे भारत गाड़ियों का शुभारंभ होना है उनकी सूची इस प्रकार है :

1.
पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

2.
गोवा मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

3.
भोपाल जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

4.
भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस

5.
बेंगलुरु हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस

सूत्रों के अनुसार गाड़ियों की समयसारणी एवं किराया तालिका को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर साझा किया जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9686616
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित