समाचार ब्यूरो
16/06/2023  :  18: 45 HH:MM
दुनिया को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एकजुट करता है योग: मोदी
Total View  2353


नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि योग विश्व को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एकजुट करता है।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को आयोजित योग समारोह में हिस्सा लेने जा रहे श्री मोदी ने शुक्रवार को इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी के एक ट्वीट का उत्तर देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा , “ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। आपकी सहभागिता कार्यक्रम को और भी विशिष्ट बनाती है। योग विश्व को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एकजुट करता है। यह विश्व स्तर पर और लोकप्रिय होता जा रहा है। ”

श्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में विभिन्न योग आसनों को दर्शाने वाला वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा , “

योग ताकत, सहनशीलता और शांति को बढ़ावा देने के साथ शरीर और मन, दोनों के लिए बहुत लाभदायक है। आइए, हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और आरोग्यता के साथ-साथ शांति की भावना को आगे बढ़ाएं। विभिन्न आसनों को दिखाने वाले वीडियो का एक सेट साझा कर रहा हूं।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4392545
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित