समाचार ब्यूरो
19/06/2023  :  21:30 HH:MM
डीयू छात्र की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
Total View  2351


नयी दिल्ली- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल (19) और उसका मित्र हारून (19) के रुप में की गई है। मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान की गई है। आगे की जांच जारी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में रविवार को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक बीए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र निखिल चौहान (19) और आरोपी क्लास के लिए कॉलेज आए थे। किसी बात को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2621470
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित