समाचार ब्यूरो
22/06/2023  :  20:46 HH:MM
मोदी ने सूरत को गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर दी बधाई
Total View  2396


नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के सूरत को एक स्थान पर योग सत्र के दौरान सबसे अधिक 1.25 लाख लोगों के एक साथ योग करने एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है।


बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में 12 किलोमीटर के क्षेत्रफल में सवा लाख लोगों ने योग किया और इसी के साथ नए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

गुजरात में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ““एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई हो सूरत।”

उल्लेखनीय है कि सूरत द्वारा बनाए गए इस विश्व रिकॉर्ड के ऐतिहासिक अवसर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने अधिकृत रूप से इसका एलान किया तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4756848
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित