समाचार ब्यूरो
29/06/2023  :  19:58 HH:MM
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में धूम मचायेंगे गेल, सहवाग
Total View  2394


नयी दिल्ली- कुछ साल पहले तक क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने के लिये मशहूर क्रिस गेल और वीरेन्द्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज देहरादून में 17 नवंबर से खेली जाने वाली पहली इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की शान बनेंगे।

भारतीय वेटरन क्रिकेट बोर्ड और इंडियन पावर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इस लीग के पहले संस्करण में छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में दो विदेशी खिलाड़ी और कम से कम पांच पूर्व रणजी क्रिकेटर भाग लेंगे।
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने गुरुवार को यहां लीग के लांच के साथ छह टीमों वीवीआईपी गाजियाबाद, राजस्थान लीजैंड्स, छत्तीसगढ सुल्तान, तेलंगाना टाइगर्स, दिल्ली वारियर्स और मुंबई लायंस की जर्सी का अनावरण किया । उन्होने कहा “ इस लीग का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है । मैं फिर मैदान पर उतरकर छक्के लगाने के लिये बेताब हूं । यह नयी पारी है और नयी शुरूआत होगी।”
लीग के उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा ,“ वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, सुरेश रैना, जेपी डुमिनी, लांस क्लूसनर, सनत जयसूर्या, रोमेश कालूवितरणा, प्रवीण कुमार समेत कई पूर्व क्रिकेटर इस लीग में नजर आयेंगे और कइयों से अभी बात चल रही है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1929297
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित