समाचार ब्यूरो
06/07/2023  :  16:35 HH:MM
मणिपुर हालात पर कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
Total View  2352


नयी दिल्ली-कांग्रेस ने गुरुवार को मणिपुर के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के प्रति उनका व्यवहार ‘अजीबोगरीब’ है।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर श्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, “ इस बीच प्रधानमंत्री कल छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके बाद वह तेलंगाना और राजस्थान में रहेंगे। विपक्ष काे निशाना बनाकर अपमान किया जा रहा है, लेकिन 66 दिन बाद भी मणिपुर पर एक शब्द भी नहीं। पीड़ा, दुःख और वेदना की रत्ती भर भी अभिव्यक्ति नहीं की गयी। शांति, सद्भाव और भाई चारे के लिए कोई अपाल नहीं की गयी। मणिपुर के प्रति उनका अजीबोगरीब व्यवहार बहुत ही आश्चर्यजनक है।”

कांग्रेस मणिपुर के हालात पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाती रही है। पार्टी ने मणिपुर में मौजूदा संकट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6581507
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित