समाचार ब्यूरो
07/07/2023  :  22:32 HH:MM
भाजपा ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की
Total View  2354


 

नयी दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभाओं के चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की आज घोषणा की।

पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राजस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और पार्टी महासचिव सुनील बंसल को सह प्रभारी, मध्यप्रदेश के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9415085
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित