समाचार ब्यूरो
15/07/2023  :  18:55 HH:MM
भारत जल्द बनेगा दुनिया में कौशल का केंद्र : चंद्रशेखर
Total View  2350


 

नयी दिल्ली - केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्राॅनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विश्व युवा कौशल दिवस पर शनिवार को देश के युवाओं को पेशेवर हुनर के साथ सशक्त बनाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नया भारत जल्द ही पूरी दुनिया के लिए कौशल का केंद्र बनेगा।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट के जरिये कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा हमारे यंग इंडियंस (देश के युवाओं) को लगातार स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, हम प्रेशेवर कौशल के साथ भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जिससे नया भारत जल्द ही विश्व के लिए स्किल हब (कौशल का केंद्र) बन जाए।’’

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 में विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ रखी है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8392843
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित