समाचार ब्यूरो
09/08/2023  :  21:50 HH:MM
राजकुमार राव की ‘गन्स एंड गुलाब’ नेटफिलिक्स पर 18 अगस्त को
Total View  2375


लखनऊ - फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने बुधवार को उम्मीद जाहिर की कि ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 18 अगस्त को रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ दर्शकों को पसंद आयेगी।


वेब सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में नवाब नगरी आये राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘गन्स एंड गुलाब्स’ 'फर्स्ट्स' की कहानी 90 के दशक की शुरुआत में गुलाबगंज नामक एक मनमौजी और अनिश्चित किस्म के कस्बे में रची गई है। यह सीरीज़ नब्बे के दशक के बॉलीवुड के लिए एक सम्मान है, जिसमें इस दशक के आकर्षण से दर्शकों को रूबरू कराया गया है।

उन्होने बताया “ इसमें आपको रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, पल्प, रोमांच और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। ये एक ऐसी जेनर-ब्लैंडिंग सीरीज़ है जो आपने पहले कभी नहीं देखी है। यहां पुराने हिंदी और अंग्रेजी गाने, प्रेम पत्र, चुस्की (आइसक्रीम) और चार-कट आत्माराम है। राज और डीके की होनहार जोड़ी की पेशकश 'गन्स एंड गुलाब्स' में उनकी मूल कॉमेडी की छाप नज़र आती है।”

इसमे एक अंडरवर्ल्ड गिरोह का एक अनिच्छुक उत्तराधिकारी और हालात का मारा एक ईमानदार अधिकारी जैसे मुख्य किरदार देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कहानी में तीन ऐसे स्कूल के साथियों की तिकड़ी है जिनकी मासूमियत के साथ साथ दिल टूटने, विश्वासघात और अन्य अनुभवों को बड़ी ख़ूबसूरती से पेश किया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1465516
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित