समाचार ब्यूरो
11/08/2023  :  19:29 HH:MM
देश की उपलब्धियों की किरकिरी नहीं करनी चाहिए: धनखड़
Total View  2348


नयी दिल्ली- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश की उपलब्धियों की किरकिरी नहीं करनी चाहिए।


श्री धनखड ने यहां ‘हर घर तिरंगा ’ अभियान के अंतर्गत सांसदाें की बाइक रैली काे हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत की उपलब्धियों से आश्चर्यचकित है। प्रत्येक नागरिक को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ राष्ट्र को सर्वप्रथम रखो और देश की उपलब्धियों पर गर्व करो।” उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में, इतनी बड़ी उपलब्धियां हैं, देश के हर नागरिक के पसीने से वह उपलब्धियां है, उसकी किरकिरी नहीं करनी चाहिए। जहां से कुछ आवाज ऐसी आती है इस पर चिंतन किया जाना चाहिए।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “मन में कोई शंका नहीं है कि अमृत काल में, हर भारतीय के मन में एक उमंग है, भारत जब 100 साल पूरे करेगा अपनी आजादी के, भारत -2047, हमारा स्थान विश्व में शीर्ष पर रहेगा।” उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा के अभियान ने हर भारतीय के दिल को छुआ है। उन्होंने कहा कि हम युवा पीढ़ी को, इस प्रकार का नेतृत्व दें कि भारत - 2047 में हम विश्व गुरु बनें, नंबर एक आर्थिक व्यवस्था बनें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8649811
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित