समाचार ब्यूरो
16/08/2023  :  15:55 HH:MM
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की होगी प्रचंड बहुमत से जीत: बृजेश पाठक
Total View  2397


मऊ- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को दावा किया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा सदैव से विकास की राजनीति करती रही है, ऐसे में विकास के नाम पर घोसी की जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से सदन में भेजेगी।

बुधवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में पार्टी द्वारा एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। ऐसे में घोसी की जनता अपने सर्वांगीण विकास के लिए दारा चौहान को भारी बहुमत से जिताएगी।
सभा के बाद पत्रकारों द्वारा उपमुख्यमंत्री से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लगाए गए आरोप कि उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है के जवाब में श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सदैव से सुचिता व ईमानदारी की राजनीति करती रही है। यहां का चुनाव जनता लड़ गई है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर , उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, सांसद दिनेश लाल निरहुआ, शक्ति सिंह सहित दिग्गजों का जमावड़ा रहा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7261090
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित