समाचार ब्यूरो
17/08/2023  :  20:10 HH:MM
तटरक्षक बल ने समुद्र में फंसे बीमार चीनी नागरिक को सुरक्षित निकाला
Total View  2381


नयी दिल्ली - भारतीय तटरक्षक बल ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार मध्यरात्रि अरब सागर में एक समुद्री पोत के चालक दल में शामिल बीमार चीनी नागरिक को प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षित बचा लिया।


चीनी नागरिक अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कॉन टैन नंबर 2 के चालक दल का सदस्य है। जब यह पोत मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में था तो चीनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ गया।

मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को जब चालक दल में शामिल यिन वेइगयांग को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिली तो उसे तत्काल चिकित्सा सहायता देने का निर्णय लिया गया। केन्द्र ने चीन से संयुक्‍त अरब अमीरात जा रहे जहाज के साथ तुरंत संवाद कायम किया और आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह प्रदान की।

चीनी नागरिक को तत्काल सुरक्षित निकालने के बाद एयरलिफ्ट कर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें समुचित उपचार के लिए जहाज के एजेंट के पास भेज दिया गया।

भारतीय तटरक्षक ने इस ऑपरेशन को प्रतिकूल मौसम और अंधेरे में अजाम दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6291844
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित