समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  19:10 HH:MM
मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की टेलीफोन पर चर्चा
Total View  2348


नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रियासी के साथ टेलीफोन पर बात की और चाबहार बंदरगाह के उपयोग बढ़ाने सहित दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।


विदेश मंत्रालय ने आज यहां इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा की। श्री मोदी ने कहा कि भारत-ईरान संबंध करीबी ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है, जिसमें लोगों के बीच मजबूत संपर्क भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का दोहन करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की और दक्षिण अफ्रीका में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक के प्रति उत्सुकता का इज़हार किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   385962
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित