समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  22:57 HH:MM
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस, डीजीसीए को जारी किया नोटिस
Total View  2385


नयी दिल्ली- दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने विमान में कथित यौन उत्पीड़न की एक घटना पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को नोटिस जारी किया।


डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में की गई गिरफ्तारी के साथ एफआईआर का ब्योरा मांगा है। आयोग ने डीजीसीए से पूछा है कि क्या यह मामला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के तहत आंतरिक शिकायत समिति या किसी अन्य समिति को भेजा गया है? यात्री के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है और दिल्ली पुलिस तथा डीजीसीए से 23 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

आयोग ने विमान में एक यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक कथित वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया है। यह घटना बुधवार को दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में हुई थी। वीडियो में दिखाया गया है कि एक यात्री महिला फ्लाइट अटेंडेंट और एक अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'उड़ानों में यौन उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस विशेष मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। डीजीसीए को उड़ानों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8190992
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित