समाचार ब्यूरो
19/08/2023  :  02:54 HH:MM
राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉ.शंकर दयाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की
Total View  2373


नयी दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में हुआ था। वह 1992-97 तक राष्टपति पर पर थे। इससे पहले उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस पार्टी में प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तार पर कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले थे। वह 1952-56 तक भोपाल के मुख्यमंत्री रहे तथा उसके बाद कई बार मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य तथा सांसद चुने गए। वह कई राज्यों के राज्यपाल भी रहे। वह 1974-77 के बीच संचार विभाग के मंत्री रहे और 1987 में पांच वर्ष के लिए उपराष्ट्रपति पद भी संभाला।

डॉ शर्मा का निधन 26 दिसंबर 1999 को हुआ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3523219
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित